शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते के पहले दिन एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख

हफ्ते के पहले दिन एशियाई बाजारों ने गिरावट के रुझान के साथ शुरुआत की है।

वैश्विक कमोडिटी बाजारों में आयी मंदी और चीन की अर्थव्यवस्था में आयी मंदी का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। आज सुबह सभी एशियाई बाजार लाल निशान में चल रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) 1.58% की कमजोरी दिखा रहा है।

हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में भी 0.85% की गिरावट है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 100 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 20,486 पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.10% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 3 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!