शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, छोटे-मँझोले शेयरों में भी अच्छी बढ़त

 बाजार आज हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। छोटे-मँझोले शेयर में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली।

बड़ी कंपनियों और बैंकों के शेयर में आये उछाल का असर शेयर मार्केट में देखने को मिला। आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, ऐक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली।
सुबह सेंसेक्स 25 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 28,089 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 22 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 8,511 पर कारोबार की शुरुआत की। हालाँकि कारोबार की शुरुआत में ही दोनों सूचकांक हरे निशान में आ गये। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,263 के उच्चतम स्तर को छुआ, वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 8,564 के उच्चतम स्तर को छुआ। अंत में सेंसेक्स 72.50 अंक या 0.26% बढ़ कर 28,187 पर बंद हुआ और निफ्टी 10.20 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 8,543 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.51% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.93% की बढ़त रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.75% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.51% की बढ़त के साथ बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.37%), बैकिंग (0.99%), ऑटो (0.73%), पावर (0.73%), कैपिटल गुड्स (0.34%) हेल्थकेयर (0.33%), रियल्टी (0.31%) एफएमसीजी (0.29%), बढ़त के साथ बंद हुए सिर्फ मेटल (-1.08%), आईटी (-0.53%) तेल-गैस (-0.51%), टीईसीके (-0.28%) लाल निशान में रहे।
(शेयर मंथन, 3 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!