शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी बाजार कमजोर, आज एशिया में भी लाली

अमेरिकी बाजार सोमवार के कारोबार में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट का असर अमेरिकी बाजार में दिखा। वहीं आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार भी लाल निशान में चल रहे हैं। कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 92 अंक यानी 0.52% गिर कर 17,598 अंक पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गिरावट का रुख रहा। यह 6 अंक या 0.28% गिर कर 2,098 पर बंद हुआ। नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 13 अंक यानी 0.25% गिर कर 5,115 पर आ गया। आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट रुख बना हुआ है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 21.17 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 20,527 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.29% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 9.08 अंक या 0.28% नीचे चल रहा है। सिर्फ चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 27 अंक या 0.75% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 4 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"