शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार हरे निशान में खुलने के बाद गिरा

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में चल रही गिरावट का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है। आज दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की लेकिन कुछ ही समय में दोनों लाल निशान में आ गये।
सुबह सेंसेक्स 38 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 28,225 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 21 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 8,564 पर कारोबार की शुरुआत की। हालाँकि कारोबार की शुरुआत में ही दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गये। सुबह लगभग 10.15 बजे सेंसेक्स 97 अंक या 0.34% की गिरावटर के साथ 28,086 पर चल रहा है। वहीं निफ्टी भी 26 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 8,517 पर चल रहा है। लेकिन आज छोटे-मँझोले शेयरों ने बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 0.44% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.29% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.40% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.33% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो क्षेत्रों में मिलाजुला रुख बना हुआ है। बीएसई में मेटल (0.67%), रियल्टी (0.50%), ऑटो (0.16%), बैकिंग (0.01%), पावर (0.01%) हरे निशान में हैं और हेल्थकयर (-0.49%), आईटी (-0.47%), तेल-गैस (-0.30%), कैपिटल गुड्स (-0.27%), टीईसीके (-0.24%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.04%) और एफएमसीजी (-0.01%) में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 4 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!