शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख, आज ज्यादातर एशियाई बाजार सपाट

बुधवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

कुछ बड़े शेयरों में आयी गिरावट और अर्थव्यवस्था के धीमे आकंड़ों का असर अमेरिकी बाजार पर देखने को मिला। वहीं आज सुबह एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 10 अंक यानी 0.06% गिर कर 17,540 अंक पर बंद हुआ। लेकिन एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी हल्की बढ़त देखी गयी। यह 7 अंक या 0.31% बढ़ कर 2,100 पर बंद हुआ। नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 34 अंक यानी 0.67% बढ़ कर 5,140 पर आ गया। अमेरिकी बाजार को तरह आज एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 161 अंक या 0.78% की बढ़त के साथ 20,741 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.36% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम् (Straits Times) भी 3 अंक या 0.11% नीचे चल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 13 अंक या 0.34% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 6 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!