शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा

बैंक शेयरों के अच्छे प्रदर्शन के कारण आज बाजार हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

सुबह दोनो प्रमुख भारतीय सूचकांकों ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की हालाँकि दिन के कारोबार में ज्यादातर समय बाजार में सुस्ती छायी रही लेकिन अंत में बाजार हल्की बढ़त के साथ ही बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 69 अंक की बढ़त के साथ 28,224 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 17 अंक या 0.20% की बढ़त के साथ 8,585 पर कारोबार की शुरुआत की और फिर दोनों सूचकांक हरे निशान में ही बने रहे। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,360 के उच्चतम स्तर को छुआ, वहीं निफ्टी ने 8,606 के उच्चतम स्तर को छुआ। अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 75 अंक या 0.27% बढ़ कर 28,298 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 21 अंक या 0.24% की हल्की बढ़त के साथ 8,589 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में आज हल्की गिरावट का रुख बना रहा। सिर्फ बीएसई मिडकैप में 0.36% बढ़ कर हरे निशान में बंद हुआ तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की गिरावट रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.09% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.09% की गिर कर बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.91%), कैपिटल गुड्स (1.68%), हेल्थकेयर (1.14%), ऑटो (0.56%), बैकिंग (0.55%), रियल्टी (0.47%), आईटी (0.27%), टीईसीके (0.14%) बढ़त के साथ बंद हुए। तो वहीं एफएमसीजी (-1.13%), मेटल (-0.55%), तेल-गैस (-0.26%), पावर (-0.16%) लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 6 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!