शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ अमेरिकी बाजार, एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख

हफ्ते के पहले दिन अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिली। सोमवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।
तो वही आज सुबह एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 242 अंक यानी 1.39% बढ़ कर 17,615 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी बढ़त देखी गयी। यह 27 अंक या 1.28% बढ़ कर 2,104 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 58 अंक यानी 1.16% बढ़ कर 5,102 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 48 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 20,761 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.31% की मजबूती है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.47% नीचे पर चल रहा है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 9 अंक या 0.24% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!