शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरे दिन भी गिर कर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 28000 के नीचे पहुँचा

संसद में जारी अवरोध के कारण, जीएसटी बिल के पास ना होंने की संभावनाओं से निवेशकों में चिंता का महौल बना हुआ है। मानसून सत्र समाप्त होंने में सिर्फ दो दिन बाकी है और विपक्ष द्वारा जारी हंगामे के कारण इस सत्र में जीएसटी बिल के पास होंने की उम्मीद कम ही बची है। जिसका असर आज भी शेयर बाजार में देखने को मिला। सुबह हरे रंग में कारोबार की शुरुआत करने के बावजूद शेयर मार्केट बढ़त को बना कर नहीं रख पाया और शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में आ गया और फिर दिन के कारोबार में सारे समय लाल निशान में ही रहा। सुबह सेंसेक्स 93 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 28,193 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 22 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 8,526 पर कारोबार की शुरुआत की और कारोबार के अंत में बीएसई में सेंसेक्स (Sensex) 236 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 27,866 पर बंद हुआ। एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 64 अंक या 0.74% गिर कर 8,462 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,825 और निफ्टी ने 8,441 के निचले स्तरों को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख ही देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.13% गिरावट रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.59% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.34% की गिरावट दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट का रुख बना रहा। बीएसई में सिर्फ आईटी (1.38%), टीईसीके (0.91%) हरे निशान में रहे। मेटल (-3.52%), रियल्टी (-1.69%), बैकिंग (-1.53%), कैपिटल गुड्स (-1.23%), ऑटो (-1.32%), तेल-गैस (-1.11%) पावर (-0.94%), एफएमसीजी (-0.58%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.41%), हेल्थकेयर (-0.06%) क्षेत्रीय सूचकांक गिर कर बंद हुए।
(शेयर मंथन, 11 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!