शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की मुद्रा युआन के अवमूल्यन से वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। ना सिर्फ अमेरिकी बाजार मंगलवार के कारोबार में गिर कर लाल निशान में बंद हुआ बल्कि आज सुबह से सभी एशियाई बाजारों में भी गिरावट की रुख बना हूआ। कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 212 अंक यानी 1.21% गिर कर 17,403 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गिरावट देखी गयी। यह 20 अंक या 0.96% गिर कर 2,084 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 65 अंक यानी 1.27% गिर कर 5,037 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 230 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 20,495 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.45% की गिरावट पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 2.47% नीचे चल रहा है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 32 अंक या 0.81% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"