शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन संकट और संसद में जारी गतिरोध के चलते सेंसेक्स 354 अंक लुढ़का

चीन संकट और संसद में जारी गतिरोध के कारण बीएसई में सेंसेक्स आज 354 अंक या 1.27% की गिरावट के साथ 27,512 पर बंद हुआ है तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 113 अंक या 1.33% गिरकर 8,349 अंक पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 15 अंक या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 27,880 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी 16 अंक या 0.19% की गिर कर 8,446 पर कारोबार की शुरुआत की। पूरे दिन के कारोबार में दोनों सत्र लाल निशान में ही रहे और सत्र के अंत में दोनों सूचकांक गिर कर ही बंद हुए। सेंसेक्स ने आज 27,881 और निफ्टी ने 8,447 के ऊपरी स्तरों को छुआ तो वहीं सेंसेक्स ने 27,479 और निफ्टी ने 8,337 के निचले स्तरों को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट का ही रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 2.49% और बीएसई स्मॉलकैप में -2.13% गिरावट रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 2.30% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 2.49% की गिरावट दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट की रुख देखने को मिला। बीएसई में सिर्फ आईटी (2.59%), टीईसीके (1.72%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.83%), हेल्थकेयर (0.49%) हरे निशान में रहे। रियल्टी (-5.42%) मेटल (-4.37%), तेल-गैस (-3.42%) बैकिंग (-3.02%), ऑटो (-2.54%), पावर (-2.12%) कैपिटल गुड्स (-2.06%), एफएमसीजी (-1.72%),गिर कर बंद हुए।
(शेयर मंथन, 12 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!