शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार सपाट, आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

 चीन में जारी संकट और कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार सपाट हो कर बंद हुए तो वहीं आज सुबह एशियाई बाजरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।

कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 0.03 अंक बढ़ कर सपाट स्थिति में 17,408 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी सपाट ही रहा। यह 3 अंक या 0.13% की मामूली गिरावट के साथ 2,083 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11 अंक यानी 0.21% गिर कर 5,033 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 38 अंक या 0.19% की गिर कर 20,557 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.17% की बढ़त पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.58% ऊपर चल रहा है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 19 अंक या 0.49% की मामूली बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!