शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स 28000 और निफ्टी 8500 के पार

पूरे हफ्ते कारोबार में गिरावट का रुख रहने के बाद आज हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ सप्ताह का अंत किया। आज जहाँ एक तरफ सेंसेक्स 28,000 के पार पहुँचने पर सफल रहा तो वहीं निफ्टी भी 8,500 के पार कर गया। आज सुबह भारतीय शेयर बाजार ने हल्की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की।
सुबह सेंसेक्स 118.53 अंक या 0.43% की बढ़त के साथ 27,668 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 47 अंक या 0.56% की बढ़त के साथ 8,402 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में हल्की मजबूती देखने को मिल रही थी जो दिन कारोबार में धीरे धीरे बढ़ती गयी।
सत्र के अंत में सेंसेक्स 518 अंक या 1.88% की बढ़त के साथ 28,067 पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी भी 163 अंक या 1.95% की बढ़त के साथ 8,519 बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 2.36% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.72% की बढ़त के साथ बंद हुआ। तो वहीं इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 2.05% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 2.17% की बढ़त दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो आज सारे क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना रहा। बीएसई में रियल्टी (7.60%), बैकिंग (3.05%), ऑटो (2.40%), हेल्थकेयर (1.94%), कैपिटल गुड्स (1.84%), पावर (1.43%), मेटल (1.37%), टीईसीके (0.73%), तेल-गैस (0.84%), आईटी (0.53), एफएमसीजी (0.31%) कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.16%) हरे निशान में रहे। (शेयर मंथन 13 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!