शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

शुक्रवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

युरोपियन युनियन के वित्त मंत्रियों द्वारा ग्रीस को तीसरी राहत पैकेज जारी करने के प्रस्ताव पर सहमति जताने की खबर आते ही अमेरिकी बाजार में रौनक लौट आई। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 69 अंक बढ़ कर 17,477 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। यह 8 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 2,092 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 15 अंक यानी 0.29% बढ़ कर 5,048 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.15 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 66 अंक या 0.32% बढ़ कर 20,586 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.07% की गिरावट पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.73% नीचे चल रहा है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 40 अंक या 1.01% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"