शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में, सेंसेक्स 250 अंक लुढ़का

एशियाई बाजारों में चल रही सुस्ती का असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

सुबह दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की लेकिन उसके बाद दोनों लाल निशान में आ गये और शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ही चल रहे हैं। आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की। सुबह सेंसेक्स 26 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 27,781 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी 154 अंक या 1.84% की बढ़त के साथ 8,530 पर कारोबार की शुरुआत की। हालाँकि कुछ ही देर में दोनो बाजार लाल निशान में आ गये। सुबह लगभग 9.50 बजे सेंसेक्स 265 अंक या 0.95% गिरावट के साथ 28,802 पर चल रहा है। निफ्टी भी 72 अंक या 0.85% की गिरवाट के साथ 8,454 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई मिडकैप में 0.17% की गिरावट है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.38% नीचे चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.28% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में  0.70% की गिरावट है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। सिर्फ बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.19%), मेटल (0.05%) हरे निशान में हैं। तो वहीं रियल्टी (-1.75%), कैपिटल गुड्स (-1.19%), तेल-गैस (-1.04%), ऑटो (-0.95%), हेल्थकयर (-0.94%), पावर (-0.78%), आईटी (-0.61%), टीईसीके (-0.57%), बैकिंग (-0.02%), एफएमसीजी (-0.53%), बैकिंग (-0.02%) में गिरावट आयी है।
(शेयर मंथन, 17 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!