शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को गिर कर बंद हुआ अमेरिकी बाजार, आज सभी एशियाई बाजार भी लाल निशान में

अमेरिकी बाजार में गिरावट का रुख जारी है। लगातार दूसरे दिन भी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं आज सुबह से एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है।
कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 163 अंक यानी 0.93% गिर कर 17,349 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गिरावट देखी गयी। यह 17 अंक या 0.83% गिर कर 2,080 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40 अंक यानी 0.80% गिर कर 5,019 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 123 अंक या 0.61% की गिरावट के साथ 20,100 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.38% की गिरावट पर है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 50 अंक या 1.32% की गिरावट पर है़। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में भी 1.18% गिरावट है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!