
चीनी अर्थव्यवस्था में जारी संकट और अमेरिकी बाजारों में जारी गिरावट का दवाब भारतीय शेयर बाजार में बना हुआ है।
कल की गिरावट के बाद आज फिर शेयर बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। सुबह दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों ने कारोबार की शुरुआत लाल निशान में की और शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ लाल निशान में ही चल रहे हैं। सुबह सेंसेक्स (Sensex) 168 अंक या 0.61% गिर कर 27,440 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 68 अंक या 0.81% की गिरावट के साथ 8,305 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में गिरावट का ही रुख बना हुआ है। सुबह लगभग 10.15 बजे सेंसेक्स 357 अंक या 1.29% गिरावट के साथ 27,251 पर चल रहा है। निफ्टी भी 110 अंक या 1.31% की गिरवाट के साथ 8,263 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई मिडकैप में 1.20% की गिरावट है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 1.34% नीचे चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1.03% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 1.49% की गिरावट है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। बीएसई में सिर्फ आईटी (0.10%) हरे निशान में हैं। ऑटो (-1.96%), बैकिंग (-1.93%), कैपिटल गुड्स (-1.78%), रियल्टी (-1.75%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-1.63%), मेटल (-1.57%), तेल-गैस (-1.47%), पावर (-1.37%), हेल्थकयर (-0.58%), एफएमसीजी (-0.48%), टीईसीके (-0.30%), में गिरावट में का रुख है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2015)
Add comment