शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, डॉव जोंस 500 अक लुढ़का

चीन की अर्थव्यवस्था में जारी संकट का डर वैश्विक स्तर पर बना हुआ है। 

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को भी गिरावट का रुख बना रहा। तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस में 500 अंक  से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। आज सुबह सारे एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख ही बना हुआ है। लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 531 अंक यानी 3.12% का भारी गिरावट के साथ 16,460 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गिरावट देखी गयी। यह 65 अंक या 3.19% गिर कर 1,971 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 171 अंक यानी 3.52% गिर कर 4,706 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 623 अंक या 3.21% की गिरावट के साथ 18,812 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 3.95% की गिरावट  है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 270 अंक या 7.70% की गिरावट पर है़। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में भी 2.59% गिरावट है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"