शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट जारी, आज ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में

सोमवार को भी अमेरिकी बाजार में गिरावट का क्रम जारी रहा।

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में जारी गिरावट से निवेशकों में घबराहट है जिस कारण सोमवार को भी अमेरिकी बाजार में अस्थिरता बनी रही। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आज सुबह से एशियाई बाजारों में रौनक लौट आयी है। ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में चल रहे हैं।

सोमवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 588 अंक यानी 3.57% का भारी गिरावट के साथ 15,871 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गिरावट देखी गयी। यह 78 अंक या 3.94% गिर कर 1,893 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 180 अंक यानी 3.82% गिर कर 4,526 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.20 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 213 अंक या 1.15% की बढ़त के साथ 18,736 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.92% की बढ़त है।  सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 2.61% बढ़ कर चल रहा है। बस  चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) 96 अंक या 2.98% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!