शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को भी अमेरिकी बाजार गिर कर हुआ बंद, आज ज्यादातर एशियाई बाजार कमजोर

मंगलवार को भी अमेरिकी बाजार में गिरावट जारी रही।

शुरूआती कारोबार में अमेरिकी बाजार में बढ़त देखी जा रही थी लेकिन चीन द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के कारण बाजार में अस्थिरता बनी रही। एक समय में अमेरिकी सूचकांक एसऐंडपी 500, 2.9% की बढ़त पर चल रहा था लेकिन सत्र समाप्त होते होते यह 1.35% गिर कर लाल निशान में बंद हुआ। मंगलवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक गिरावट के साथ ही बंद हुए। सोमवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 205 अंक यानी 1.29% की गिरावट के साथ 15,666 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 26 अंक या 1.35% गिर कर 1,868 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20 अंक यानी 0.44% गिर कर 4,506 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 70 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 18,877 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.71% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.88% गिरावट पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 87 अंक या 2.93% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!