शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में दूसरे दिन भी शानदार बढ़त, एशियाई बाजारों में भी हरियाली

गुरुवार के कारोबार में भी अमेरिकी बाजार में अच्छी मजबूती देखने को मिली है।

तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार और गुरुवार के कारोबार को मिलाकर अमेरिकी बाजार करीब 6% से ज्यादा मजबूत हुआ है। अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 2008 के बाद से दो दिन में देखी गयी यह सबसे बड़ी बढ़त है तो वहीं एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट  में भी 2009 के बाद दो दिनों में देखा गया यह सबसे बड़ा उछाल है। एशियाई बाजारों में भी सुबह से बढ़त देखी जा रही है। बुधवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 369 अंक यानी 2..27% की बढ़त के साथ 16,655 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 47 अंक या 2.43% बढ़ कर 1,988 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 115 अंक यानी 2.45% बढ़ कर 4,813 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी बढ़त का रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 514 अंक या 2.77% की बढ़त के साथ 19,088 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.02% की बढ़त है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 1.57% बढ़त पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 60 अंक या 1.95% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!