शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बुधवार को रही हरियाली, आज ज्यादातर एशियाई बाजार भी हरे निशान में

बुधवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिली।

तीनों प्रमुख एशियाई सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज मिला जुला असर देखने को मिल रहा है।
पिछले कुछ दिनों के भारी गिरावट के बाद बुधवार का दिन अमेरिकी बाजार के लिए तुलनात्मक रूप से अच्छा रहा। डॉव जोंस 293 अंक या 1.82% बढ़ कर 16,351 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 35 अंक या 1.83% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 114 अंक या 2.46% ऊपर चढ़ कर 4,750 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 7 अंक या 0.20% गिर कर सपाट चल रहा है। जापान का निक्केई (Nikkei) लगभग 258 अंक या 1.42% ऊपर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 250 अंक या 1.18% नीचे है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 24 अंक या 0.85% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 3 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!