शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल रंग में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 225 अंक कमजोर

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में जारी गिरावट का दबाव, भारतीय शेयर बाजार में भी आज देखने को मिल रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार कल गिर कर बंद हुआ तो वही आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। खराब वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ही चल रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 156 अंक या 0.59% गिर कर 26,127 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 64 अंक या 0.81% की गिरावट के साथ 7,907 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में गिरावट का ही रुख बना हुआ है। सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 224 अंक या 0.85% गिरावट के साथ 26,059 पर चल रहा है। निफ्टी भी 69 अंक या 0.86% की गिरवाट के साथ 7,902 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख ही देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में -0.98% की गिरावट है। तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी -0.51 की गिरावट है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप 0.50% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.58% की गिरावट पर है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। बीएसई में आईटी (0.84%) और टीईसीके (0.50%) हरे निशान में हैं। बैकिंग (-1.64%), कैपिटल गुड्स (-1.62%). मेटल (-1.20%), ऑटो (-1.15), पावर (-0.87%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.83%), रियल्टी (-0.62%), एफएमसीजी (-0.59%), तेल-गैस (-0.52%), हेल्थकयर (-0.05%) में गिरावट का रुख है। (शेयर मंथन,1 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!