
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ।
चीन में जारी आर्थिक मंदी के कारण अमेरिकी निवेशकों में घबराहट बनी हुई है। वहीं आज एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान और सिंगापुर के शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिल रही है।
मंगलवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 470 अंक यानी 2.84% की गिरावट के साथ 16,058 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 58 अंक या 2.96% गिर कर 1,914 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 140 अंक यानी 2.94% गिर कर 4,636 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 144 अंक या 0.79% की बढ़त के साथ 18,309 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.44% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.17% बढ़त पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 85 अंक या 2.68% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 2 सितंबर 2015)
Add comment