
हफ्ते के आखिरी दिन, शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में जारी गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। वहीं खराब अमेरिकी रोजगार आँकड़ों की संभावना के चलते भी विदेशी निवेशकों में चिंता बनी हुई है।
आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 8 अंक या 0.03% बढ़ कर सपाट स्थिति 25,772 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 20 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 7,803 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में गिरावट का ही रुख बना हुआ है। सुबह 10.25 बजे सेंसेक्स 473.34 अंक या 1.84% गिरावट के साथ 25,291 पर चल रहा है। निफ्टी भी 153 अंक या 1.96% की गिरवाट के साथ 7,670 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 2.26% की गिरावट है। तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी 2.60 की गिरावट है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप 2.55% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 3.10% की गिरावट पर है।
क्षेत्रवार देखें तो सारे क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। रियल्टी (-4.59%) बैकिंग (-3.22%), पावर (-2.99%), मेटल (-2.73%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-2.59%), ऑटो (-2.35), तेल-गैस (-2.05%), कैपिटल गुड्स (-1.62%), हेल्थकयर (-1.56%), आईटी (-1.45%), टीईसीके (-1.37%), एफएमसीजी (-0.61%) में गिरावट का रुख है। (शेयर मंथन 4 सितंबर 2015)
Add comment