शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज एशियाई बाजार कमजोर

तमाम एशियाई बाजारों में आज हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। चीन की साल 2014 में वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर 7.3% रही है जबकि पहले जारी किये गये आँकड़ों के अनुसार चीन की सकल घरेलू उत्पाद दर 7.4% रही थी।
सेवा क्षेत्र में आयी गिरावट के कारण ही चीन की विकास दर में गिरावट आयी है। विकास दर के नकारात्मक आँकड़ों के कारण चीन समेत तमाम एशियाई शेयर बाजर पिटे हुए नजर आ रहे है।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 64 अंक या 0.36% गिर कर 17,728 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.12% की गिरावट पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.78% नीचे चल रहा है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) 0.01% की बढ़त के साथ सपाट स्थिति में है।
अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो शुक्रवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए (शेयर मंथन, 7 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!