शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रम दिवस के चलते सोमवार को बंद रहा अमेरिकी बाजार, आज एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में श्रम दिवस के कारण कारोबार बंद रहा।

आज एशियाई बाजार में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। आज चीन अपने व्यापारिक आँकड़े पेश करेगा जिसको लेकर निवशकों में चिंता का माहौल है। इन आँकड़ों के सार्वजनिक होने के बाद पता चलेगा कि विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था किस स्थिति में है। आज अभी तक के कारोबार में जापान और सिंगापुर के शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 135 अंक या 0.76% की गिरावट के साथ 17,725 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.55% की बढ़त है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.50% गिरावट पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 5 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ सपाट चल रह है। (शेयर मंथन, 8 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!