शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को 2% मजबूत हुआ अमेरिकी बाजार, आज सारे एशियाई बाजारों में भी हरियाली

चीन सरकार द्वारा जारी की गयी आर्थिक रिपोर्ट का सकारात्मक असर अमेरिका समेत एशियाई शेयर बाजारों पर दिख रहा है। मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों में 2% से ज्यादा बढ़त दर्ज की तो वहीं आज सारे एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है।
तीन दिनों के अवकाश के बाद मंगलवार को खुले अमेरिकी शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी गई। डॉव जोंस 390 अंक या 2.42% बढ़ कर 16,493 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 48 अंक या 2.51% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 128 अंक या 2.73% ऊपर चढ़ कर 4,812 पर बंद हुआ।
आज सारे एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 50 अंक या 1.59% बढ़ कर चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 988 अंक या 5.67% ऊपर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 571 अंक या 2.69% ऊपर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 9 अंक या 0.32% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 9 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!