शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दो दिनों की उछाल के बाद सेंसेक्स (Sensex) फिर लाल

मंगलवार और बुधवार को शानदार उछाल दर्ज करने के बाद सेंसेक्स आज गुरुवार के कारोबार में फिर से कमजोर हो गया।

हालाँकि गनीमत यह रही कि आज यह शुरुआती नुकसान से उबर कर निचले स्तर से काफी हद तक सँभलने में कामयाब रहा। आज बाजार खुलने के चंद मिनटों के भीतर ही सेंसेक्स फिसल कर 25,287 के निचले स्तर तक चला गया था, जहाँ यह 432 अंक या 1.7% की गिरावट दिखा रहा था। इसी तरह निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 140 अंक या 1.8% की गिरावट के साथ 7678 तक फिसल गया था। मगर इसके बाद बाजार ने खुद को अच्छी तरह सँभाला और अंत में एक हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 97 अंक या 0.38% नीचे 25,622 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 30 अंक या 0.39% की कमजोरी के साथ 7788 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले सूचकांकों ने अलग-अलग रुझान दिखाया। बीएसई मिडकैप सूचकांक जहाँ 0.65% की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा, वहीं बीएसई स्मॉलकैप में 0.40% की गिरावट आयी। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 0.17% ऊपर रहा, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.49% नीचे बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को (-2.61%), एचडीएफसी (-1.89%), ओएनजीसी (-1.71%), एसबीआई (-1.71%), विप्रो (-1.71%) और डॉ. रेड्डीज (-1.60%) सबसे ज्यादा कमजोर रहे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स (2.71%), बीएचईएल (1.74%), बजाज ऑटो (1.47%), एलऐंडटी (1.31%), आईसीआईसीआई बैंक (1.15%) और टाटा स्टील (0.44%) जैसे शेयरों में हरियाली रही। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!