शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, आज एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख

गुरुवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिली।

तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एप्पल और बायोटेक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में आयी तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में हरियाली देखने को मिली। वहीं आज एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 77 अंक या 0.47% बढ़ कर 16,330 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 10 अंक या 0.53% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 40 अंक या 0.84% ऊपर चढ़ कर 4,796 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 13 अंक या 0.40% ऊपर चल रहा है। जापान का निक्केई (Nikkei) लगभग 10 अंक या 0.05% नीचे चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 308 अंक या 1.43% बढ़त पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!