शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख,

हफ्ते के पहले दिन के कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। चीन की सार्वजनिक कंपनियों की खराब होती आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए चीन सरकार ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के आने के बाद, चीन के निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई है। आज एशियाई बाजारों  में चीन और हांग कांग के शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखी जा रही है।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.20 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 6 अंक या 0.19% ऊपर चल रहा है। जापान का निक्केई (Nikkei) लगभग 93 अंक या 0.51% नीचे चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 164 अंक या 0.76% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 6 अंक या 0.23% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!