शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज, आज ज्यादातर एशियाई बाजार कमजोर

सोमवार के कारोबारी दिन में अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज हुई है।

कच्चे तेल की कीमतें गिरने से शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव रहा। निवशकों में इस हफ्ते फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक को लेकर चिंता बनी हुई है। संभावना है कि इस दशक में पहली बार अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में वृद्धि कर सकता है।
सोमवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 62 अंक यानी 0.38% की गिरावट के साथ 16,371 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8 अंक या 0.41% गिर कर 1,953 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17 अंक यानी 0.34% गिर कर 4,806 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला का रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 240 अंक या 1.33% की बढ़त के साथ 18,205 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.11% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.97% गिरावट पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 55 अंक या 1.77% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"