शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी बाजार 1% ऊपर हुआ बंद, आज एशियाई बाजारों में रौनक

मंगलवार के एकदिनी कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा जारी किये गये आँकड़ो के अनुसार अमेरिकी कुल खुदरा बिक्री दर 0.4% बढ़ी है। आँकड़ो के अनुसार आम अमेरिकी ग्राहक की क्रय-शक्ति बढ़ी है जिस कारण खुदरा बिक्री दर में तेजी आयी है। इन आँकड़ो के कारण अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखी गयी हालाँकि निवेशकों में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। सभी एशियाई बाजार आज हरे निशान में चल रहे हैं।
मंगलवार को प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 229 अंक या 1.40% बढ़ कर 16,600 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 25 अंक या 1.28% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 55 अंक या 1.14% ऊपर चढ़ कर 4,861 पर बंद हुआ।
आज सारे एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.50 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 10 अंक या 0.34% बढ़ कर चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 174 अंक या 0.97% ऊपर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 200 अंक या 0.93% ऊपर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 20 अंक या 0.72% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!