शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, आज चीन को छोड़कर सभी एशियाई बाजारों में हरियाली

बुधवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली।

कच्चे तेल की कीमतें 6% बढ़ने से उर्जा क्षेत्र के शेयरों में बढ़त  का रुख रहा। उर्जा क्षेत्र की शेयरों में उछाल आने से, बुधवार के कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की बढ़त बनी रही। तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं आज ज्यादातर एशियाई बाजारों मे बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 140 अंक या 0.84% बढ़ कर 16,740 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 17 अंक या 0.87% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 29 अंक या 0.59% ऊपर चढ़ कर 4,889 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज बढ़त का रुख ही देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे सिर्फ चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 10 अंक या 0.33% गिर कर लाल निशान में चल रहा है। इसके अतिरिक्त सभी एशियाई बाजारों में हरियाली देखी जा रही है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 152 अंक या 0.84% ऊपर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 124 अंक या 0.56% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 26 अंक या 0.87% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!