शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार रहा सपाट, आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार ने अच्छी तेजी दिखाई, लेकिन बाजार जितनी तेजी से ऊपर गया कुछ समय बाद उतनी तेजी से नीचे भी आ गया और अंत में सपाट स्थिति में बंद हुआ।


गुरुवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार सपाट स्थिति में बंद हुआ। दिग्गज शेयरों में, गुरुवार के एकदिनी कारोबार में गिरावट देखी गयी। वैश्विक बाजार में चल रही कमजोरी को देखते हुए फेडरल रिजर्व ने फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कुछ समय बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव की संभावना अभी भी बनी हुई है।
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में हल्की बढ़त रही, मगर डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) और एसऐंडपी 500 (S&P 500) हल्की गिरवाट के साथ सपाट बंद हुए।
डॉव जोंस 65 अंक या 0.39% गिर कर 16,675 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में केवल 5 अंक या 0.26% गिर कर बंद हुआ। सिर्फ नैस्डैक कंपोजिट 5 अंक या 0.10% ऊपर चढ़ कर 4,894 पर बंद हुआ।
आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 4 अंक या 0.11% की बढ़त दर्ज कर चुका है। जापान का निक्केई (Nikkei) लगभग 257 अंक या 1.39% के नुकसान पर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 61 अंक या 0.28% ऊपर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 21 अंक या 0.70% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"