शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते का आखिरी दिन शेयर बाजार करीब 1% ऊपर

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव ना करने के कारण शेयर बाजार में आज हरियाली देखने को मिली।

दोनों प्रमुख सूचकांक 1% बढ़त के साथ बंद हुए
आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स 254 अंक चढ़ कर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी में भी 83 अंक की मजबूती देखी गयी।
सुबह सेंसेक्स 166 अंक या 0.64% की बढ़त के साथ 26,160 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 68 अंक या 0.86% की बढ़त के साथ 7,967 पर कारोबार की शुरुआत की।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 255 अंक या 0.98% बढ़कर 26,219 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 83 अंक या 1.05% बढ़ कर 7,982 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,130 के न्यूनतम स्तर को और 26,472 के उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 7956 के न्यूनतम स्तर को और 8055 के उच्चतम स्तर को छुआ।

छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.89% की बढ़त दिखायी दी, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 1.11% बढ़ कर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.49% की बढ़त रही और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.90% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
क्षेत्रवार देखें तो आज बीएसई में ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त बनी रही। रियल्टी (3.16%), बैकिंग (2.66%), हेल्थकयर (1.19%), तेल-गैस (0.93%), पावर (0.89%), आईटी (0.70%), टीईसीके (0.68%), मेटल (0.64%), ऑटो (0.43%) हरे निशान में हैं। वहीं सिर्फ कैपिटल गुड्स (-0.19%), एफएमसीजी (-0.60%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.21%) लाल निशान में बंद हुआ।
(शेयर मंथन 18 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!