शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज एशियन बाजारों में भी गिरावट का रुख ही देखने को मिल रहा है।

फेडरल रिर्जव द्वारा वैश्विक वित्तीय हालातों को देखते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिस कारण शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।
आज सभी एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.75 अंक या 0.02% की गिरावट के साथ सपाट चल रहा है। जापान का निक्केई (Nikkei) लगभग 362 अंक या 1.96% के भारी नुकसान पर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 274 अंक या 1.25% नीचे चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 10 अंक या 0.35% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!