शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, आज एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

सोमवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली।

सोमवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखी जा रही थी लेकिन बायोटेक क्षेत्र की कंपनियों में आयी गिरावट के कारण शेयर बाजार की चाल थोड़ी सुस्त पड़ गयी और सत्र के अंत में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं आज ज्यादातर एशियाई बाजारों मे मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 126 अंक या 0.77% बढ़ कर 16,510 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 9 अंक या 0.46% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 2 अंक या 0.04% ऊपर चढ़ कर सपाट स्थिति में 4,829 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख ही देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 23 अंक या 0.73% की बढ़त में चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 362 अंक या 1.96% की गिरावट पर है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 136 अंक या 0.63% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 18 अंक या 0.61% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!