शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में हल्की बढ़त

अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने आज हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की है।

सुबह 9.55 बजे सेंसेक्स (Sensex) 89 अंक या 0.34% की उछाल के साथ 26,282 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 21 अंक या 0.27% की बढ़त के साथ 7,998 के स्तर पर चल रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 81 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 26,274 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 37 अंक या 0.46% की बढ़त के साथ 8,014 पर कारोबार की शुरुआत की।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.37% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.62% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.53% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.68% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज ज्यादातर क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। आईटी (1.32%), टीईसीके (1.05%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.84%), हेल्थकयर (0.80%), एफएमसीजी (0.65%), ऑटो (0.32%), तेल-गैस (0.25%), रियल्टी (0.25%), बैकिंग (0.17%) ऊपर चल रहे हैं। सिर्फ पावर (-0.24%), मेटल (-0.18%), कैपिटल गुड्स (-0.02%) लाल निशान में चल रहे हैं।
(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!