शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट, आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

बुधवार के एकदिनी कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी और चीनी फैक्टिरियों में उत्पादन के कमजोर आँकड़े आने के कारण निवेशकों में चिंता का महौल बना रहा।  अमेरिकी औद्योगिक-निर्माण वृद्धि दर, सितंबर में पिछले दो साल के सबसे निचले स्तर पर टिकी हुई है।
सोमवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 51 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 16,280 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4 अंक या 0.20% गिर कर 1,939 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक यानी 0.08% गिर कर 4,753 पर आ गया।

आज सुबह एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला का रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 422 अंक या 2.34% की गिरावट के साथ 17,647 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.62% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.79% गिरावट पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 24 अंक या 0.77% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!