शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

चीन में चल रही आर्थिक मंदी को लेकर निवेशकों में चिंता बनी हुई है।

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की आशंका का दबाव भी बाजार पर बना हुआ है। गुरुवार के एकदिनी कारोंबार में अमेरिकी शेयर बाजार, उत्पादन और श्रम बाजार के मिले-जुले आँकड़ों के कारण लगभग सपाट होकर बंद हुआ।
वहीं आज ज्यादातर एशियाई बाजारों मे भी मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 13 अंक या 0.08% गिर कर 16,272 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 4 अंक या 0.20% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 7 अंक या 0.15% ऊपर चढ़ कर सपाट स्थिति में 4,627 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख ही देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 15 अंक या 0.48% की बढ़त में चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 4 अंक या 0.02% बढ़ कर सपाट चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 537 अंक या 2.58% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 16 अंक या 0.58% गिर कर लाल रंग में चल है। (शेयर मंथन, 2 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!