शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तमाम एशियाई बाजारों में तेजी का रुझान

आज तमाम एशियाई बाजारों में तेजी की रुख देखने को मिल रहा है।

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं और कमजोर अमेरिकी रोजगार आँकड़ों के कारण निवेशकों में खरीददारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जारी अमेरिकी रोजगार आँकड़े बाजार की उम्मीद से काफी नीचे रहे हैं। सितंबर माह में गैर कृर्षि क्षेत्र के रोजगार आँकड़े 1,42,000 रहे हैं जो बाजार के 2,03,000 आँकड़ों की उम्मीद से काफी कम है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 1.5% बढ़त के साथ बंद हुआ था। सोमवार के तमाम एशियाई बाजारों में बढ़त बनी हुई है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 15 अंक या 0.48% की बढ़त में चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 217 अंक या 1.22% की बढ़त पर है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 342 अंक या 1.59% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 41 अंक या 1.47 % की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 5 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!