शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार ठहराव के दौर में, नयी चाल का इंतजार : इडेलवाइज

पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन गुरुवार को निफ्टी (Nifty) सप्ताहांत में आ रही लंबी छुट्टी से पहले सपाट रुझान के साथ 7950 पर बंद हुआ था।

हालाँकि गुरुवार को कुछ देर के लिए निफ्टी 8000 के ऊपर भी गया था। बीते पूरे हफ्ते के दौरान निफ्टी 7700 से 8055 के दायरे में घूमा और 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स घट कर 19.24% पर आ गया और इसका रुझान नीचे की ओर ही है, जिससे छोटी अवधि में कम जोखिम का परिवेश दिखता है।
दैनिक चार्ट पर निफ्टी एक सिकुड़ते त्रिभुज (ट्राइऐंगल) की संरचना बना रहा है, जिसमें ऊपर की ओर 8040-8055 के पास बाधा दिखती है और नीचे की ओर 7745 के पास सहारा है। मोमेंटम ऑसिलेटर मिले-जुले संकेत दे रहे हैं। आरएसआई उदासीन क्षेत्र में है, जबकि एमएसीडी ने तेज कटान (बुलिश क्रॉसओवर) बनाया है। इन सब बातों का ध्यान रखते हुए इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने आज अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि अभी निफ्टी को लेकर उदासीन रुख ही अपनाना चाहिए और बताया गया दायरा किसी ओर निर्णायक रूप से टूटने का इंतजार करना चाहिए। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!