शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 500 अंक उछला

अच्छे वैश्विक संकेतों के कारण आज भारतीय शेयर बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुआ।
शुक्रवार को जारी किये गये गैर कृर्षि क्षेत्र के अमेरिकी रोजगार आँकड़े बाजार की उम्मीद से कम रहे। जिस कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाने की संभावनाओं में कमी आयी है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाने की संभावनाओं में आयी कमी के चलते भारतीय शेयर बाजार समेत तमाम एशियाई बाजार आज मजबूती के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 564.60 अंक या 2.15% बढ़कर 26,786 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 168 अंक या 2.12% बढ़ कर 8,119 पर बंद हुआ।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 158 अंक या 0.60% की बढ़त के साथ 26,379 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 55 अंक या 0.69% की बढ़त के साथ 8,005 पर कारोबार की शुरुआत की।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,375 तक का न्यूनतम स्तर को और 26,822 के उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 8005 के न्यूनतम स्तर को और 8129 के उच्चतम स्तर को छुआ।

छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 1.79% की बढ़त दिखायी दी, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 1.62% बढ़ कर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 2.10% की बढ़त रही और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.90% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
क्षेत्रवार देखें तो आज बीएसई में ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त बनी रही।
कैपिटल गुड्स (3.28%), बैकिंग (2.80%), मेटल (2.49%), पावर (2.31%), ऑटो (2.12%), कंज्युमर ड्यूरेबल (1.92), तेल-गैस (1.75%), आईटी (1.28%), रियल्टी (1.14%), एफएमसीजी (0.78%), हेल्थकयर (0.50%) हरे निशान में हैं। ।
(शेयर मंथन 5 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!