शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी बाजार 1.5% ऊपर, आज एशियाई बाजारों में हरियाली

सोमवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुआ।

शुक्रवार को जारी किये गये कमजोर रोजगार आँकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की संभावना कम हो गयी है। जिस कारण बाजार में बढ़त देखने को मिली।
सोमवार के कारोबार में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक 1.5% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।
प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 304 अंक या 1.85% बढ़ कर 16,776 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 36 अंक या 1.83% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 74 अंक या 1.56% ऊपर चढ़ कर 4,781 पर बंद हुआ।
आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त का रुख ही देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 15 अंक या 0.48% की बढ़त में चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 268 अंक या 1.49% की बढ़त पर है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 80 अंक या 0.37% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 36 अंक या 1.30% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!