शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में नयी चाल, निफ्टी (Nifty) के लक्ष्य 8225, 8360 : इडेलवाइज

इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) का मानना है कि भारतीय बाजार अपने ठहराव के दौर से बाहर आ गया है और एक नयी तेज चाल पकड़ ली है। इसने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी अपने सिकुड़ते त्रिभुज (ट्राइऐंगल) जैसी संरचना से बाहर निकला है और साथ ही इसने 8055 को पार करके एक तेज हेड ऐंड शोल्डर संरचना में नयी चाल शुरू की है। इडेलवाइज का कहना है कि इस संरचना का संकोची लक्ष्य 8225 का बनता है, जो संयोग से 25 अगस्त को बने मंद अंतराल (बियरिश गैप) के पास ही है। निफ्टी ने नये हफ्ते की शुरुआत 2.12% की जोरदार तेजी के साथ की है और इसने 8100 के स्तर को फिर से पा लिया है। सोमवार को एक तेज अंतराल (बुलिश गैप) के साथ शुरुआत करने के बाद निफ्टी ने लगातार मजबूती जारी रखी। 
दैनिक चार्ट पर मोमेंटम ऑसिलेटर तेजी का रुझान दिखाने लगे हैं, जबकि घंटेवार चार्ट पर ये हद से ज्यादा खरीदारी (ओवरबॉट) की स्थिति में आ गये हैं। इडेलवाइज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह नयी चाल शुरू हो जाने के मद्देनजर बाजार में अब तेजी का ही नजरिया रखना चाहिए। इस नयी चाल के लक्ष्य 8225 और उसके बाद 8360 के हैं और 12 दिनों का एसएमए (7905) कट जाने पर ही यह चाल खतरे में होगी। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!