शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में खुला शेयर बाजार

हफ्ते के दूसरे दिन भी शेयर बाजार हरे रंग में खुला। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त बना रखी है। आज सभी एशियाई बाजारों में भी बढ़त बनी हुई है जिस कारण निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है।
सुबह 9.55 बजे सेंसेक्स (Sensex) 112 अंक या 0.41% की उछाल के साथ 26,895 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 26 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 8,145 के स्तर पर चल रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 191 अंक या 0.71% की बढ़त के साथ 26,976 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 61 अंक या 0.75% की बढ़त के साथ 8,180 पर कारोबार की शुरुआत की।

छोटे-मँझोले शेयरों में हल्की तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.43% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.78% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.63% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.77% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज ज्यादातर क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। हेल्थकेयर (1.64%), तेल-गैस (1.50%), रियल्टी (1.47%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.41%), मेटल (0.96%), एफएमसीजी (0.82%), ऑटो (0.55%), पावर (0.38%), टीईसीके (0.29%), आईटी में (0.15%), कैपिटल गुड्स (0.14%) हरे निशान में है। सिर्फ बैकिंग (-0.10%) लाल निशान में हैं। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!