मंगलवार को अमेरिकी बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही नतीजों के लेकर निवेशकों में चिंता का महौल है। साल की दूसरी तिमाही नतीजों में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना जतायी जा रही है।
मंगलवार के कारोबार में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14 अंक यानी 0.8% बढ़ कर सपाट स्थिति में 16,790 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7 अंक या 0.36% गिर कर 1,979 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 33 अंक यानी 0.69% गिर कर 4,748 पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला का रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 30 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 18,156 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.78% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.56% बढ़त पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 15 अंक या 0.48% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 7 अक्टूबर 2015)
Add comment