शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 27,000 के पार

आज भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते आज भारतीय शेयर बाजार ने हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की हालाँकि शेयर बाजार में उतार चढ़ाव बना रहा। दोपहर 12.50 बजे सेंसेक्स लाल निशान में भी चला गया था लेकिन उसके बाद बाजार ने फिर बढ़त बनायी और अंत में हरे रंग में ही बंद हुआ।

अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 103 अंक या 0.38% बढ़ कर 27,036 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 25 अंक या 0.30% की हल्की बढ़त के साथ 8,177 पर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स 34 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 26,966 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 7 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 8,146 पर कारोबार की शुरुआत की।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,082 के उच्चतम स्तर को छुआ, वहीं निफ्टी ने 8,189 के उच्चतम स्तर को छुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में आज हल्की बढ़त का रुख बना रहा। बीएसई मिडकैप में 0.09% बढ़ कर हरे निशान में बंद हुआ तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.40% की बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.13% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.64% बढ़त के साथ बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना रहा। मेटल (2.76%), रियल्टी (1.90%), ऑटो (1.37%), पावर (1.30%), तेल-गैस (1.28%), एफएमसीजी (0.25%), एफएमसीजी (0.25%), हेल्थकेयर (0.17%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.16%), कैपिटल गुड्स (0.08%), बैकिंग (0.01%) बढ़त के साथ बंद हुए। तो वहीं आईटी (-1.63%), टीईसीके (-1.38%) लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 7 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!