शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

अमेरिकी बाजार बुधवार के कारोबार में हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉयोटेक शेयरों में आये उछाल का फायदा शेयर बाजार को मिला। एसऐंडपी 500 ने पिछले तीन हफ्तों के उच्चतम स्तर को छू लिया है। लेकिन अमेरिकी कंपनियों के तीसरी तिमाही नतीजों की घोषणा को लेकर निवेशकों में चिंता बनी हुई है।
वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख बना हुआ है। सभी एशियाई बाजार आज हरे निशान में चल रहे हैं।
बुधवार को प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 122 अंक या 0.73% बढ़ कर 16,912 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 16 अंक या 0.80% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 43 अंक या 0.90% ऊपर चढ़ कर 4,791 पर बंद हुआ।
आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 105 अंक या 3.41% बढ़ कर चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 124 अंक या 0.68% गिर कर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 107 अंक या 0.48% नीचे है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 11 अंक या 0.36% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!