शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में हुआ बंद, आज एशियाई बाजार हरे निशान में

गुरुवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुआ ।
चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही नतीजों के लेकर निवेशकों में चिंता का महौल है। अमेरिकी बाजार साल की तीसरी तिमही नतीजों को लेकर चिंता बनी हुई है। साथ ही फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याद दरें बढ़ाने की संभावना को लेकर निवेशकों में चिंता बनी हुई है।
गुरुवार के कारोबार में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं आज एशियाई बाजारों में भी तेजी बनी हुई है।
गुरुवार को प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 138 अंक या 0.82% बढ़ कर 17,051 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 18 अंक या 0.88% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 20 अंक या 0.41% ऊपर चढ़ कर 4,811 पर बंद हुआ।
आज एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.40 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 3 अंक या 0.10% बढ़ कर चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 140 अंक या 0.78% ऊपर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 373 अंक या 1.67% ऊपर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 45 अंक या 1.52% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 9 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!